हैदराबाद में राष्‍ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्‍थान के 40वें स्‍थापना दिवस पर की गई विजन नेक्‍सट प्‍लेटफार्म की शुरूआत

0
61

हैदराबाद में राष्‍ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्‍थान के 40वें स्‍थापना दिवस पर की गई विजन नेक्‍सट प्‍लेटफार्म की शुरूआत
हैदराबाद में राष्‍ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्‍थान के 40वें स्‍थापना दिवस पर कल विजन नेक्‍सट प्‍लेटफार्म की शुरूआत की गई। यह संस्‍थान वस्‍त्र मंत्रालय के अंतर्गत आता है। विजन नेक्‍सट यांत्रिक और भावनात्‍मक मेधा पर आधारित देश का पहला फैशन मंच है, जिसका उद्देश्‍य देश के फैशन और खुदरा कपड़ा बाजार से संबंधित अनूठी जानकारी उपलब्‍ध कराना है।
संस्‍थान की हैदराबाद इकाई की निदेशक मालिनी दिवाकला ने कहा कि विजन नेक्‍सट से अंतर्राष्‍ट्रीय एजेंसियों पर निर्भरता कम होगी और सूचना प्रौद्योगिकी तथा कपड़ा के क्षेत्र में भारत की पूरी क्षमता का उपयोग किया जा सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here