जनवरी के आखिरी सप्ताह में OTT Movies And Web Series पर होगी धमाकेदार एंट्री

0
126

जनवरी के आखिरी सप्ताह में OTT Movies And Web Series पर होगी धमाकेदार एंट्री
जनवरी का आखिरी सप्ताह फिल्मों के शौकीनों के लिए मनोरंजन से भरपूर होने वाला है, क्योंकि इस सप्ताह कई दिलचस्प फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज हो रही हैं। आप इस सप्ताह के लिए अपनी बिंज वॉच लिस्ट तैयार कर रहे हैं, तो इन शोज और फिल्मों को बिल्कुल भी मिस न करें।
इन प्लेटफार्मों पर रिलीज हो रही हैं दिलचस्प और रोमांचक फिल्में जैसे कि ‘द स्टोरीटेलर’, ‘आइडेंटिटी’ और ‘असुरादो’ सहित कई और शानदार कंटेंट।
यह फिल्म प्रसिद्ध बांग्ला लेखक सत्यजीत रे की शॉर्ट स्टोरी *गोल्पो बोलिये तारिनी खुरो* पर आधारित है। यह एक अमीर व्यवसायी की कहानी है, जो अपनी नींद न आने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए एक कथाकार की मदद लेता है, जो बाद में एक रोमांचक मोड़ लेती है।
फिल्म में परेश रावल, आदिल हुसैन, तन्निषा चटर्जी, नसीरुद्दीन शाह और रेवथी मेनन जैसे अभिनेता महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। यह फिल्म 28 जनवरी को Disney + Hotstar पर रिलीज होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here