मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की कार को ट्रक ने पीछे से मारी तेज टक्कर

0
92

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की कार को ट्रक ने पीछे से मारी तेज टक्कर
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की कार को लसूडिया परिहार व फंदा टोल के बीच इंदौर-भोपाल हाईवे पर पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। इस घटना में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है।
खजूरी थाना में घटना की शिकायत कर क्षतिग्रस्त कार को थाने में खड़ा कराया गया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह 11 बजे के करीब इंदौर से भोपाल जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और कार में सवार स्टाफ जब लसूड़िया परिहार और फंदा टोल के बीच पहुंचे थे।
इसी दौरान एक ट्रक ने पीछे से कार को टक्कर मार दी, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई। घटना के बाद दूसरी गाड़ी से जीतू पटवारी और उनका स्टाफ भोपाल के लिए रवाना हो गया, वहीं कार को खजूरी थाने में खड़ा कराकर शिकायत दर्ज कराई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here