देहदान व अंगदान करने वालों का होगा राजकीय सम्मान : डॉ. मोहन यादव

0
59

देहदान व अंगदान करने वालों का होगा राजकीय सम्मान : डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री ने आज भोपाल एम्स में पहला सफल हार्ट ट्रांसप्लांट किए जाने पर डॉक्टरों की पूरी टीम को बधाई दी। पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि हमें अंगदान के लिए लोगों को प्रेरित करना चाहिए। एक देहदान से 9 डॉक्टर तैयार होते हैं। जो भी व्यक्ति अपनी मृत्यु से पहले देहदान की घोषणा करेगा या मृत्यु के बाद उसके परिजन देहदान करेंगे, उनका हमारी सरकार राजकीय सम्मान करेगी। जहां से बॉडी ली जाएगी सम्मान उसी स्थान पर किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अंगदान करने वाले भी महान आत्मा होते हैं। हमारी सरकार अंगदान को बढ़ावा देने के लिए सदा प्रयत्नशील है। जो भी अंगदान का फार्म भरेगा सरकार उसका तत्काल आयुष्मान कार्ड बनवाएगी और 26 जनवरी व 15 अगस्त को होने वाले राज्यस्तरीय कार्यक्रमों में उनको सम्मानित किया जाएगा। ज्यादा से ज्यादा अंगदान होने से हम समय पर गंभीर मरीजों को अंगप्रत्यारोपित कर उनकी जान बचा सकते हैं। मध्य भारत का यह पहला मौका था जिसमें हमारे डॉक्टरों ने सफलता हासिल की है। 22 जनवरी को भर्ती मालवीय का सफल हार्ट ट्रांसप्लांट इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here