MP में निवेश का यही समय, सेज ग्रुप भी करेगा बड़ा निवेश

0
95

MP में निवेश का यही समय, सेज ग्रुप भी करेगा बड़ा निवेश
देश का हृदय स्थल है मध्यप्रदेश। यहां भरपूर संसाधन हैं। कनेक्टिविटी बेहतर है। खनिज संसाधनों से परिपूर्ण है। खास यह कि कानून व्यवस्था बहुत अच्छी है। कभी दंगे नहीं होते। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (mp cm dr mohan yadav) पॉजिटिवली एग्रेसिव पर्सन हैं, जो उद्योगों और निवेश को बढ़ाने के लिए अच्छे निर्णय ले रहे हैं। इसलिए यह मध्यप्रदेश में निवेश करने का सबसे अच्छा समय है।
किन सेक्टर्स में निवेश की ज्यादा संभावनाएं हैं?
मध्यप्रदेश में हर सेक्टर में निवेश की काफी संभावनाएं हैं। खासतौर पर डिफेंस में बहुत संभावना है। इसके साथ ही लॉजिस्टिक, कृषि, फूड प्रोसेसिंग में भी काफी संभावनाएं हैं। पिछले आठ साल से मप्र कृषि कर्मण अवॉर्ड जीत रहा है। रियल एस्टेट भी हमारे यहां उतने पीक पर नहीं गया है जितना दूसरे मेट्रोज में पहुंच गया है। इसलिए इस क्षेत्र में असीमित संभावनाएं हैं। नवीकरणीय ऊर्जा बहुत ही अच्छा उभरता हुआ क्षेत्र है।
नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में क्या भविष्य देखते हैं?
देखिए, मप्र में अभी नवकरणीय ऊर्जा उभरता हुआ क्षेत्र है। निवेश की काफी संभावनाएं हैं। हमने भोपाल के पास मंडीदीप में 50 करोड़ से एक फैक्ट्री शुरू की है। दो-तीन साल में 500 करोड़ और लगाकर विस्तार करेंगे। इसमें लीथियम आयन बैटरीज रीसाइकलिंग और मेटल प्युरिफिकेशन का काम होगा। आगामी 5-7 साल में हम इसमें लगभग तीन हजार करोड़ का और निवेश करेंगे। इसमें बैटरी प्रोडक्शन भी शुरू किया जाएगा।
उद्योगतियों की बेसिक जरूरतें मध्यप्रदेश में पूरी हो रही हैं?
कुछ अट्रेक्शन के साथ अनुमतियां जल्दी होना चाहिए। सरकार ने उद्योग संबंधी नई नीतियां बनाकर अट्रेक्शन बढ़ा दिया है। अभी प्रदेश में देश में सबसे अच्छी इंसेंटिव पॉलिसी है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत अनुमतियों का सिस्टम तेज हो गया है। कैपिटल सब्सिडी भी मिल रही है। इसलिए निवेशकों की रुचि लगातार बढ़ रही है।
हेल्थ क्षेत्र में मध्यप्रदेश में कितनी संभावनाएं हैं, आपकी क्या योजना है?
पूरे विश्व में इंडिया में सबसे इकोनोमिकल स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। भोपाल, इंदौर हेल्थ सेक्टर का हब बनने वाला है। हेल्थ टूरिज्म की काफी संभावनाएं हैं। कई आयुर्वेदिक वेलनेस सेंटर आ रहे हैं। हमने भोपाल में सेज अपोलो हॉस्पिटल शुरू किया है। आगामी तीन साल में वेलनेस सेंटर भी शुरू हम शुरू करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here