Gold Price: सोने के भाव में मामूली गिरावट, चांदी की कीमत बढ़ी

0
117
price of gold

 

Gold Price: भारतीय सर्राफा बाजार में 8 फरवरी 2024 को सोने के भाव में मामूली कमी आई है। सोने का भाव 62632 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 7 फरवरी 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 14 रुपये की कमी देखने को मिली है। चांदी के भाव में भी कमी आई है। चांदी का भाव 69903 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 7 फरवरी से 37 रुपये की मामूली तेजी आई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 7 फरवरी की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 62646 रुपये थी। 8 फरवरी की शाम को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 62632 रुपये हो गई है। इसी तरह 7 फरवरी की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 69886 रुपये थी। 8 फरवरी की सुबह को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 69903 रुपये हो गई।

जानिए क्या हैं भाव

8 फरवरी को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 62381 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 57371 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 46974 रुपये हो गई है। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 36640 रुपये हो गई है।

कैरेट के अनुसार सोना

24 कैरेट सोना= 100% शुद्ध सोना
22 कैरेट सोना= 91.7% सोना
18 कैरेट सोना= 75.0% सोना
14 कैरेट सोना= 58.3% सोना
12 कैरेट सोना= 50.0% सोना
10 कैरेट सोना= 41.7% सोना

मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव

ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here