इजरायल ने हवाई हमले में मिलिट्री खुफिया चीफ ओसामा तबाश को किया ढेर

0
215

इजरायल ने हवाई हमले में मिलिट्री खुफिया चीफ ओसामा तबाश को किया ढेर
हमास के खिलाफ इजरायल को बड़ी सफलता मिली है। इजरायल ने हवाई हमले में हमास के सैन्य खुफिया प्रमुख को मार गिराया है। दरअसल, गुरुवार को इजरायल ने दक्षिणी गाजा पट्टा में हवाई हमले किए थे, इन हमलों में हमास के सैन्य खुफिया प्रमुख ओसामा तबाश को मार दिया। इजरायली सेना ने यह जानकारी दी है। हालांकि अभी तक हमास ने इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
इजरायल रक्षा बल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि उन्होंने हमास के सैन्य खुफिया प्रमुख और हमास की निगरानी और लक्ष्यीकरण इकाई के प्रमुख ओसामा तबाश को मार गिराया है। आईडीएफ ने कहा कि ओसामा तबाश जमीन पर हमास की युद्ध रणनीति तैयार करने के लिए भी जिम्मेदार था, जिसमें दक्षिणी गाजा में हमास की सैन्य शाखा की खुफिया जानकारी का समन्वय करना और क्षेत्र में उनकी गतिविधियों का नेतृत्व करना शामिल था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here