संघ ने ‘संगठित हिंदू समाज’ के निर्माण का लिया संकल्प

0
39

संघ ने ‘संगठित हिंदू समाज’ के निर्माण का लिया संकल्प
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने रविवार को अपनी सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा (एबीपीएस) में दुनिया में शांति और समृद्धि लाने के लिए सौहार्दपूर्ण और संगठित हिंदू समाज के निर्माण का महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया। इस बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत, महासचिव दत्तात्रेय होसबाले, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा महासचिव बीएल संतोष सहित आरएसएस से जुड़े 32 संगठनों के प्रमुखों ने भाग लिया।
सभा की तीन दिवसीय बैठक के समापन पर पेश किए प्रस्ताव में कहा गया कि भारत एक प्राचीन और समृद्ध संस्कृति वाला देश है। इसमें एकजुट दुनिया बनाने का अद्भुत ज्ञान है। संघ उद्देश्य पूरी मानवता को विभाजन और विनाश की प्रवृत्तियों से बचाना है और सभी जीवों के बीच शांति और एकता की भावना को बढ़ावा देना है।
‘संगठित और सामूहिक जीवन की आवश्यकता’
प्रस्ताव में कहा गया कि हिंदू समाज को अपने वैश्विक उत्तरदायित्व को पूरा करने के लिए संगठित और सामूहिक जीवन की आवश्यकता है, जो ‘धर्म’ पर आधारित आत्मविश्वास से भरा हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here