Kapil Sharma पर भड़के मुकेश खन्ना

0
230

Kapil Sharma पर भड़के मुकेश खन्ना
फेमस एक्टर मुकेश खन्ना को टीवी पर ‘शक्तिमान’ के रोल के लिए आज भी याद किया जाता है। उन्होंने एक बार फिर कॉमेडियन कपिल शर्मा पर निशाना साधा है।
इस बार उन्होंने पॉडकास्ट ‘अनसेंसर्ड विथ शार्दुल’ में एक पुराना वाकया शेयर किया।
मुकेश खन्ना ने इस घटना को याद करते हुए बताया कि वो एक अवॉर्ड शो में कपिल शर्मा से मिले थे, लेकिन कपिल ने उन्हें न सम्मान दिया, न बात की। उन्होंने कहा-“कपिल नया-नया आया था, ‘कॉमेडी सर्कस’ कर रहा था। वो मेरे बगल में बैठा, 20 मिनट बैठा और बिना कुछ कहे, अवॉर्ड लेकर चला गया।”
मुकेश खन्ना ने कहा कि उन्होंने कभी किसी से सम्मान की मांग नहीं की, लेकिन “पूरा देश मेरे पैर छूता है, बिना मांगे। तमीज नाम की चीज इंडस्ट्री से खत्म हो रही है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here