छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में दुर्घटना में कांग्रेस नेता की मौत

0
37

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में दुर्घटना में कांग्रेस नेता की मौत

शादी का सामान खरीदने जा रहे दंपती को शुक्रवार को तेज रफ्तार कार ने ग्राम डोगरीगुड़ा के पास पीछे से जोरदार टक्कर मार। हादसे में पति की मौके पर मौत हो गई और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस के मुताबिक हेमंत भोयर निवासी मुलमुला की दुर्घटना में मौत हुई है।

 

महिला चंपी भोयर घायल है, जिसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है। बताया जा रहा युवक वर्तमान में मुलमुला पंचायत में वार्ड पंच और जिला युवा कांग्रेस में विधानसभा उपाध्यक्ष के पद पर था। हादसे के बाद स्वजनों ने कार ड्राइवर पुरेंद्र कौशिक पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह भाजपा का नेता है। उसने चुनावी रंजिश के चलते हत्या की है।

हादसे के बाद शुक्रवार को पूर्व मंत्री मोहन मरकाम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के लोग अस्पताल पहुंचे और अस्पताल के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित कर दिया। माहौल तनावपूर्ण होते देख पुलिस ने कार ड्राइवर को हिरासत में लिया और जांच जारी रखने की बात कही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here