पहलगाम आतंकी हमले के बाद गौतम गंभीर को मिली जान से मारने की धमकी

0
111

पहलगाम आतंकी हमले के बाद गौतम गंभीर को मिली जान से मारने की धमकी
भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर को जान से मारने की धमकी मिली है. एक तरफ पहलगाम आतंकी हमले से पूरा भारत शोक में डूबा है, वहीं गंभीर को जान से मारने की धमकी ने क्रिकेट जगत को भी हिलाकर रख दिया है. गंभीर ने दिल्ली पुलिस में FIR दर्ज करवा दी है और तुरंत अपने और अपने परिवार के सदस्यों के लिए सुरक्षा मुहैया कराए जाने की मांग की है. बताया जा रहा है कि गंभीर को आईएसआईएस कश्मीर की ओर से यह धमकी मिली है.
औपचारिक तरीके से कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है, लेकिन दिल्ली पुलिस का साइबर सेल सक्रिय रूप से इस मामले की जांच कर रहा है. दिल्ली पुलिस ने स्टेटमेंट जारी करके बताया, “हमें जानकारी मिली है कि गौतम गंभीर से संबंधित एक ई-मेल आईडी पर धमकी भरा मैसेज आया है. इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है. गंभीर को पहले ही दिल्ली पुलिस का संरक्षण प्राप्त है.”
गौतम गंभीर ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के पीड़ितों के प्रति शोक प्रकट किया था. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि भारत इसका बदला जरूर लेगा. दरअसल भारतीय क्रिकेट टीम के कोच को 22 अप्रैल के दिन दो धमकियां मिलीं, एक दोपहर के समय और दूसरी शाम को मिली. दोनों ई-मेल में ‘आई किल यू’ लिखा हुआ था. गंभीर को इससे पहले नवंबर 2021 में भी धमकी भरा मेल मिला था, उस समय वो भारत सरकार में सांसद हुआ करते थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here