DA Hike: जल्द बढ़ने वाला है डीए, केंद्र सरकार कर सकती है ऐलान

0
116
DA is going

 

Central government: केंद्र सरकार जल्द ही अपने कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी (DA Hike) कर सकती है. कर्मचारियों का डीए 4 फीसदी बढ़ाया जा सकता है. केंद्र सरकार साल में दो बार जनवरी कर जुलाई में डीए (Dearness Allowance) में इजाफा करती है. डीए की गणना कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आधार पर की जाती है. बढ़े हुए डीए का ऐलान मार्च में किया जा सकता है. आइए समझ लेते हैं कि इस डीए बढ़ोतरी के बाद केंद्र सरकार के एम्प्लॉईज और पेंशनर्स की वेतन में कितना इजाफा हो जाएगा.

अभी 46 फीसदी मिल रहा है डीए

लेबर मिनिस्ट्री का लेबर ब्यूरो कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (CPI-IW) डाटा हर महीने जारी करता है. इसी आधार पर उन कर्मचारियों और पेंशन धारियों का डीए बढ़ाया जाता है, जो 7वें वेतन आयोग के आधार पर सैलरी और पेंशन लेते हैं. फिलहाल केंद्र सरकार अपने एम्प्लॉईज और पेंशनर्स को बेसिक पे का 46 फीसदी डीए दे रही है. सीपीआई आईडब्लू डाटा के अनुसार, डीए में बढ़ोतरी होकर इसे 50.26 फीसदी हो जाना चाहिए. हालांकि, केंद्र सरकार इसे सीधा 4 फीसदी बढ़ाकर बेसिक पे का 50 फीसदी कर सकती है.

1 जनवरी से बढ़ा हुआ माना जाएगा

इससे पहले केंद्र सरकार ने 18 अक्टूबर, 2023 को डीए में बढ़ोतरी का ऐलान किया था. इसे 1 जुलाई, 2023 से प्रभावी माना गया था. अभी सरकार जो 4 फीसदी बढ़ोतरी के ऐलान करने वाली है, उसे 1 जनवरी, 2024 से प्रभावी माना जाएगा. देरी से ऐलान होने के चलते पिछले महीनों का डीए एरियर के रूप में मिल जाता है. डीए को महंगाई का प्रभाव खत्म करने के लिए बढ़ाया जाता है. इससे कर्मचारी की वेतन समय-समय पर बढ़ती रहती है. उसे महंगाई का डर नहीं सताता है.

इस तरह से होगा इजाफा

इकोनॉमिक टाइम्स की गणना के अनुसार, यदि किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 53500 रुपये है तो 46 फीसदी के हिसाब से उसका डीए 24,610 रुपये बनेगा. यदि डीए बढ़कर 50 फीसदी होता है तो उसे हर महीने 2140 रुपये का फायदा हो जाएगा. इसी तरह यदि किसी की पेंशन 41000 रुपये प्रति माह है तो 46 फीसदी के हिसाब से उसका डीए 18906 रुपये होगा. डीए में इजाफा होने के बाद उसकी पेंशन 1644 रुपये बढ़ जाएगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here