आईपीएल 2025 एक सप्ताह के विराम के बाद इस महीने की 17 तारीख को फिर से शुरू होगा

0
198

आईपीएल 2025 एक सप्ताह के विराम के बाद इस महीने की 17 तारीख को फिर से शुरू होगा
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड- बीसीसीआई ने यह घोषणा की कि इंडियन प्रीमियर लीग-आईपीएल 17 मई को फिर से शुरू होगा। भारत के ऑपरेशन सिंदूर शुरू होने के बाद आईपीएल 2025 को 9 मई को एक सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया गया था।
17 मई को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। मोहाली और धर्मशाला में आईपीएल 2025 का कोई भी मैच नहीं खेला जाएगा। पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस का मैच पहले अहमदाबाद में खेला जाना था वह अब 26 मई को जयपुर में खेला जाएगा।
आईपीएल का फाइनल अब 3 जून को खेला जाएगा जबकि प्लेऑफ 29 मई से खेले जाएंगे। प्लेऑफ मैच कहां खेले जाएंगे इसकी घोषणा बाद में की जाएगी। प्लेऑफ की शुरुआत 29 मई को पहले क्वालीफायर से होगी उसके बाद अगले दिन एलिमिनेटर खेला जाएगा। दूसरा क्वालीफायर 1 जून को होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here