मिजोरम को भारत का पहला पूर्ण रूप से साक्षर राज्‍य घोषित किया गया

0
37

मिजोरम को भारत का पहला पूर्ण रूप से साक्षर राज्‍य घोषित किया गया
मिजोरम को भारत का पहला पूर्ण रूप से साक्षर राज्‍य घोषित किया गया है और राज्‍य की शिक्षा यात्रा में यह ऐतिहासिक मील का पत्‍थर सिद्ध हुआ है। केन्‍द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्‍द्र प्रधान ने इस सफलता के लिए मिजोरम के लोगों को बधाई दी है।
एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में केन्‍द्रीय शिक्षा मंत्री प्रधान ने कहा कि यह देश के लिए गौरवपूर्ण क्षण है। उन्‍होंने यह भी कहा कि सरकार और लोगों के सामूहिक प्रयास का ही यह परिणाम है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि मिजोरम की इस सफलता से सभी राज्‍यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों को प्रेरणा मिलेगी। इस सफलता से विकसित भारत का लक्ष्‍य प्राप्‍त करने में मदद मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here