छत्तीसगढ़ में कोविड के 12 नए मरीज मिले

0
115

छत्तीसगढ़ में कोविड के 12 नए मरीज मिले
छत्तीसगढ़ में गुरुवार को कोविड के 12 नए मरीज मिले हैं। इनमें रायपुर से 6 और बिलासपुर से 4 और दुर्ग से 2 मरीज हैं। वहीं 15 रिकवर भी हुए हैं। प्रदेश में अब तक कोविड के कुल 87 केस मिल चुके हैं। इनमें से 45 रिकवर हो चुके हैं। वहीं, 42 एक्टिव हैं। इनमें 35 होम आइसोलेशन में हैं। 6 ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं, वहीं रायपुर में 1 मरीज ICU में है।

हालांकि, प्रशासन हाई अलर्ट मोड पर है। शासकीय जिला अस्पतालों और दूसरे हेल्थ सेंटर्स में टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल सभी तरह के स्टाफ की ट्रेनिंग भी शुरू कर दी गई है। डॉक्टरों के मुताबिक, ज्यादातर मरीज होम क्वारैंटाइन में ही ठीक हो रहे हैं।

6 मई को सबसे ज्यादा मरीज सामने आए
पिछले 4 दिनों में कुल 25 कोविड केस सामने आए। इस महीने कोविड के सबसे ज्यादा मरीज बीते शुक्रवार यानी 6 मई को मिले थे। एक ही दिन में रायपुर में 11, बिलासपुर में 5 और बालोद में 1 मरीज के साथ कुल 17 मरीज मिले थे। नया वैरिएंट आने के बाद से ये एक दिन में सबसे बड़ा आंकड़ा था।

सैंपल कलेक्शन से लेकर कोविड मरीज के इलाज तक की ट्रेनिंग स्टाफ को दी जा रही है। साथ ही इमरजेंसी सिचुएशन से निपटने के लिए मॉकड्रिल भी कराई गई है। ओवर ऑल बात करें तो प्रदेश में अब तक रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, बालोद, बस्तर और बेमेतरा समेत कुल 6 जिलों में कोविड के पेशेंट मिल चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here