BAFTA Awards: सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म बनी ‘ओपेनहाइमर’, देखिए BAFTA Film Awards की विनर्स लिस्ट

0
94
BAFTA Film Awards

 

BAFTA Awards 2024 : बीते दिन लंदन में ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स यानी बाफ्टा फिल्म अवाॅर्ड का आयोजन किया गया। ये अवाॅर्ड काफी प्रतिष्ठित अवाॅर्ड्स में से एक माना जाता है। ब्रिटिश और इंटरनेशनल फिल्मों सहित कई कैटेगरी में स्टार्स को सम्मानित किया गया है। पिछले दो अवाॅर्ड सेरेमनी की तरह इस अवाॅर्ड सेरेमनी में भी क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘ओपेनहाइमर’ का ही दबदबा रहा है। यह फिल्म सबसे ज्यादा अवाॅर्ड जीतने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म ने सात अवाॅर्ड्स अपने नाम किए हैं

 

बता दें कि ओपेनहाइमर फिल्म ने 1 बिलियन से भी ज्यादा की कमाई की है। इससे पहले फिल्म गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स और क्रिटिक्स च्वाइस अवाॅर्ड्स में बड़ी जीत हासिल कर चुकी है। इतना ही नहीं, ऑस्कर में भी यह फिल्म सबसे आगे रही है। इस फिल्म के साथ-साथ ऐसे कई स्टार्स और मूवीज हैं, जिन्होंने यह अवॉर्ड अपने नाम किया है। यहां देखिए बाफ्टा फिल्म अवाॅर्ड्स 2024 के विनर्स की लिस्ट।

 

बेस्ट फिल्म
ओपेनहाइमर; क्रिस्टोफर नोलन, चार्ल्स रोवेन, एम्मा थॉमस

बेस्ट लीडिंग एक्ट्रेस
एम्मा स्टोन, पुअर थिंग्स

बेस्ट लीडिंग एक्टर
सिलियन मर्फी; ओपेनहाइमर

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस
दा’वाइन जॉय रैंडोल्फ, द होल्डओवर

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर
रॉबर्ट डाउने जूनियर; ओपेनहाइमर

ईई राइजिंग स्टार अवार्ड
(जनता द्वारा वोट दिया गया)
मिया मैककेना ब्रूस

बेस्ट डायरेक्टर
क्रिस्टोफर नोलन, ओपेनहाइमर

बेस्ट मेकअप एंड हेयर

पुअर थिंग्स, नादिया स्टेसी, मार्क कूलियर, जोश वेस्टन
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन
पुअर थिंग्स, होली वाडिंगटन

आउटस्टैंडिंग ब्रिटिश फिल्म
द जोन ऑफ इंटरेस्ट, जोनाथन ग्लेज़र, जेम्स विल्सन

बेस्ट ब्रिटिश शॉर्ट एनीमेशन
जेलीफिश, रॉस स्ट्रिंगर, बार्टोज स्टैनिस्लावेक, एलेक्जेंड्रा सिकुलक

बेस्ट ब्रिटिश शॉर्ट फिल्म
जेलीफिश एंड लॉबस्टर, यास्मीन अफ़ीफ़ी, एलिज़ाबेथ रुफ़ाई

बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन
पुअर थिंग्स, शोना हीथ, जेम्स प्राइस, ज़ुस्ज़सा मिहालेक

बेस्ट साउंड
द जोन ऑफ इंटरेस्ट,जॉनी बर्न, टार्न विलर्स

बेस्ट ओरिजिनल स्कोर
ओपेनहाइमर, लुडविग गोरान्सन

बेस्ट डॉक्यूमेंट्री
ट्वेंटी डेज इन मारियुपोल, मस्टीस्लाव चेर्नोव, राने एरोनसन रथ, मिशेल मिज़नर

बेस्ट एडेप्टेड स्क्रीनप्ले
अमेरिकन फिक्शन, कॉर्ड जेफरसन

बेस्ट सिनेमैटोग्राफी
ओपेनहाइमर; होयते वैन होयटेमा

बेस्ट एडिटिंग

ओपेनहाइमर, जेनिफ़र लेम

बेस्ट कास्टिंग

द होल्डओवर, सुसान शॉपमेकर

बेस्ट फिल्म नॉट इन इंग्लिश लैंग्वेज
द जोन ऑफ इंटरेस्ट, जोनाथन ग्लेज़र, जेम्स विल्सन

आउटस्टैंडिंग डेब्यू बाय ब्रिटिश राइटर, डायरेक्टर या प्रोड्यूसर

अर्थ मम्मा. सवाना लीफ (राइटर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर), शर्ली ओ’कॉनर (प्रोड्यूसर), मेडब रिओर्डन (प्रोड्यूसर)

बेस्ट एनिमेटेड फिल्म
द बॉय एंड द हेरोन, हयाओ मियाज़ाकी, तोशियो सुजुकी

बेस्ट स्पेशल विजुअल इफेक्ट्स
पुअर थिंग्स, साइमन ह्यूजेस

बेस्ट ओरिजनल स्क्रीनप्ले
एंनाटॉमी ऑफ ए फाल, जस्टिन ट्रायट, आर्थर हरारी

बता दें कि बाफ्टा फिल्म अवाॅर्ड 2024 रविवार को लंदन में आयोजित किया गया था। यह अवाॅर्ड आज यानी 19 फरवरी को भारत में सुबह 12.30 बजे टेलीकास्ट होगा। यह लायंसगेट प्ले में देखा जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here