संवाददाता
मनोज सातपुते
पांढुरना, आज छिंदवाड़ा जिले में दशहरा मैदान पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा छिंदवाड़ा जिले में रोड शो किया गया जनता का अभिवादन भी स्वीकार किया गया रोड शो उपरांत एक विशाल आमसभा मे सभा स्थल पर मध्य प्रदेश कांग्रेस महासचिव उज्जवल सिंह चौहान (अज्जू भैया) पांढुर्णा आदित्य क्लब के प्रमुख प्रवीण सिंह चौहान संदीप घाटोड़े अध्यक्ष नगर पालिका परिषद पांढुरना को प्रदेश की मुख्यमंत्री द्वारा स्वयंम मंच पर दुपट्टा पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई गई है इस अवसर ग्रामीण क्षेत्रों एवम पांढुर्णा नगर पालिका परिषद के सभापति एवं पार्षद भाजपा की सदस्यता दिलाई गई कांग्रेस पार्टी के संगठनआत्मक पदाधिकारी गण कार्यकर्ता बड़ी संख्या इस ऐतिहासिक मंच के माध्यम से भाजपा की सदस्यता दिलाते हुए स्वयं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री द्वारा दुपट्टा पहनाया मंच के माध्यम से भाजपा में शामिल पांढुर्णा कांग्रेस पार्टी से जुड़े सभी पदाधिकारी का प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा स्वागत सत्कार अभिनंदन भी किया गया है । इस अवसर पर मुख्य रूप से मंच पर छिंदवाड़ा भाजपा जिला अध्यक्ष बंटी साहू पांढुर्णा जिला भाजपा अध्यक्ष वैशाली महाले प्रदेश के पूर्व मंत्री गण भाजपा संगठनात्मक पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित इस अवसर कांग्रेस पार्टी से कांग्रेस परिवार छोड़ कर आए पांढुर्णा शहर एवं ग्रामीण के बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता गण एवं पदाधिकारी गण की महत्वपूर्ण उपस्थिति इस मंच पर देखने में आई है।




