पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार बने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष

0
16

पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार बने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष
यूपी के पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार को प्रदेश में बड़ा पद मिला है। प्रशांत कुमार को उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इनसे पहले पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह को प्रदेश सरकार ने स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया।

उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग का अध्यक्ष के रूप में प्रशांत कुमार का कार्यकाल कार्यभार संभालने से लेकर तीन वर्ष का होगा। योगी आदित्यनाथ सरकार ने उच्च और माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग का विलय कर एक ही आयोग का गठन किया है। प्रशांत कुमार की नियुक्ति के औपचारिक आदेश गुरुवार तक होंगे। प्रशांत कुमार उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के दूसरे अध्यक्ष होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here