Sport News: John Cena नंगे होकर ऑस्कर अवॉर्ड मंच पर पहुंचे, WWE स्टार का विवादों से रहा है पुराना नाता

0
181
Cena reached the Oscar

John Cena In Oscars Awards: ऑस्कर अवॉर्ड के दौरान अजीब नजारा देखने को मिला. दरअसल, एक्टर और प्रोफेशनल रेसलर जॉन सीना ऑस्कर अवॉर्ड मंच पर नंगे ही पहुंच गए. इसके बाद डॉल्बी थिएटर में दर्शक हैरान रह गए. इस सेरेमनी को होस्ट कर रहे जिम्मी किमेल ने कहा- क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि आज एक नग्न आदमी मंच पर आ जाए? क्या यह पागलपन नहीं होगा? बहरहाल, इसके बाद जॉन सीना लगातार ट्रोल हो रहे हैं. लेकिन यह कोई पहली दफा नहीं है जब जॉन सीना विवादों से घिरे हैं. जॉन सीना का विवादों से पुराना नाता रहा है.

ए़डल्ट स्टार के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल के बाद हुआ तलाक!

WWE चैंपियन और हॉलीवुड स्टार जॉन सीना की पहली शादी की 2009 में बचपन की गर्लफ्रेंड और रियल एस्टेट एजेंट एलिजाबेथ से हुई, लेकिन 2012 में तलाक हो गया. इसके बाद एलिजाबेथ ने जॉन सीना पर धोखा देने का आरोप लगाया. ऐसा कहा जाता है कि जॉन सीना का एडल्ट स्टार केंड्रा लस्ट के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा था. वहीं, एक बार जॉन सीना ने फास्ट एंड फ्यूरियस फिल्म के प्रचार वीडियो में ताइवान को देश बताया. फिर बाद में सीना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए माफी मांगी. उस वक्त जॉन सीना ने काफी सुर्खियां बटोरी थी.

जब लड़कियों के कपड़े पहनकर शो में पहुंच गए जॉन सीना…

जॉन सीना अमेरिकी कॉमेडियन और होस्ट जेम्स थॉमस फालोन के एक शो में टीनएज लड़कियों के कपड़े पहनकर पहुंच गए थे. जिसके बाद खूब बवाल मचा था. हालांकि, यह एपिसोड जॉन सीना की वजह से खूब चला था. यहीं नहीं, जॉन सीना फोर्ड मोटर कंपनी के साथ भी विवादों के कारण सुर्खियां बटोर चुके हैं. दरअसल, दिसंबर 2017 में फोर्ड मोटर कंपनी ने अपनी 2017 फोर्ड जीटी को बेचने के लिए सीना के खिलाफ मुकदमा दायर किया. लिहाजा, 19 जून 2018 को सीना ने फोर्ड से माफी मांगनी पड़ी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here