कंगना रनौत ने रणवीर सिंह के बैन होने पर किया रिएक्ट

0
6

कंगना रनौत ने रणवीर सिंह के बैन होने पर किया रिएक्ट
एक्टर रणवीर सिंह पिछले कुछ समय से फिल्म ‘डॉन 3’ की वजह से विवादों में हैं. रणवीर ने ये फिल्म बीच में ही छोड़ दी है. फिल्म का प्री प्रोडक्शन हो चुका है. ऐसे में फिल्म प्रोड्यूसर फरहान अख्तर ने उनकी शिकायत FWICE में की. इसके बाद FWICE ने उन्हें बैन किया. अब कंगना रनौत ने इस पूरे मामले पर रिएक्ट किया है.

रणवीर सिंह के बैन पर बोलीं कंगना रनौत
कंगना रनौत ने रणवीर के बैन होने को लेकर कहा, ‘आप मुझसे पूछ रहे हैं. मुझे तो खुद सभी ने बैन कर दिया था. तो मैं ये कहना चाहूंगी कि जब आपकी हैसियत बढ़ती है तो दुश्मन भी बढ़ते हैं. अब ऐसा नहीं हो सकता कि आपकी हैसियत बढ़े और दुश्मन न बने. तो आज रणवीर सिंह को सोचना चाहिए कि उनकी क्या हैसियत है कि उनके इतने दुश्मन है. तो अच्छा है. जिंदगी में जब आप आगे बढ़ते हैं तो कई तरह की रुकावटें आती हैं. मेरे साथ तो ये इतना हुआ है. आज मैं ठीक कर रही हूं. मेरी भी अच्छी गाड़ी चल रही है. कुछ फर्क नहीं पड़ता. आखिर में सब ठीक हो ही जाती है.’

‘डॉन 3’ का क्या है मामला?
बता दें कि रणवीर सिंह के ‘डॉन 3’ बीच में छोड़ने से प्रोड्यूसर्स को काफी नुकसान हुआ. FWICE में मामले की शिकायत हुई. FWICE से प्रोड्यूसर फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने बताया कि फिल्म का प्री-प्रोडक्शन हो गया है और अभी तक 45 करोड़ खर्च हो गया है. प्रोड्यूसर को भारी नुकसान उठाना पड़ा है. उन्होंने रणवीर सिंह से 45 करोड़ की मांग की.

इसके बाद FWICE ने रणवीर को तब तक के लिए बैन किया जब तक वो पूरा पैसा लौटा नहीं देते हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here