झारखंड से राज्यसभा चुनाव में जीत कर परिमल नाथवानी पीएम मोदी से मिले

0
1

झारखंड से राज्यसभा चुनाव में जीत कर परिमल नाथवानी पीएम मोदी से मिले
झारखंड से राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद परिमल नाथवानी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। नाथवानी ने इससे पहले राज्यसभा के सदस्य के तौर पर शपथ ली। नाथवानी चौथी बार राज्यसभा के लिए चुने गए हैं। उनके दो टर्म झारखंड और एक टर्म आंध्र प्रदेश से रहा है। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद नाथवानी ने एक्स पर तस्वीरें साझा कीं। इनमें उन्होंने झारखंड को अपनी कर्मभूमि बताया है। नाथवानी गुजरात के जामनगर में रहते हैं। पीएम मोदी से मुलाकात में उनके साथ उनकी पत्नी वर्षा नाथवानी उनके साथ मौजूद रहीं। पीएम मोदी परिमल नाथवानी के पोते शिवान नाथवानी और पोती कृषा नाथवानी से भी मिले। परिमल नाथवानी के बेटे धनराज नाथवानी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड में ग्रुप प्रेसिडेंट और गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन (GCA) के अध्यक्ष हैं।

परिमल नाथवानी प्रधानमंत्री के काफी करीबी लोगों में शामिल है। गुजरात के अहमदाबाद में स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम का निर्माण परिमल नाथवानी की देखरेख में ही पूरा हुआ था। परिमल नाथवानी ने एक्स पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से शिष्टाचार भेंट करने का सौभाग्य मिला। झारखंड से राज्यसभा के लिए हाल ही में हुए चुनावों में NDA के महत्वपूर्ण समर्थन के लिए मैंने उनके प्रति अपना गहरा आभार व्यक्त किया। देश के प्रति उनके विजन से प्रेरित होकर मैं अपनी कर्मभूमि में विकास की गति को और तेज करने के लिए तत्पर हूं।

नाथवानी की जीत पर मचा था हड़कंप
गौरतलब हो कि झारखंड से राज्यसभा चुनाव में एनडीए (NDA) समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी को कुल 28 वैध वोट मिले। उन्हें कुल 30 वोट मिले थे, लेकिन उनमें से दो वोट अमान्य घोषित कर दिए गए थे। नाथवानी की जीत ने इंडिया ब्लॉक को हिला दिया था। नाथवानी ने झारखंड से एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर ऐसे हालात में जीत दर्ज की है जब वहां केवल 24 विधायकों का समर्थन था। नाथवानी पहले भी दो टर्म झारखंड से राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं। जमीन से उठकर बड़े आदमी बने नाथवानी रिलांयस के चेयरमैन मुकेश अंबानी के काफी नजदीक हैं। वह रिलायंस के बड़े फैसले में दखल रखते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here