0
1

वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता
प्रियंका गांधी के संसदीय क्षेत्र वायनाड प्राकृतिक आपदा से गुजर रहा है. यहां मेप्पाडी के पास कल्लाडी में अचानक हुए लैंड स्लाइड में तीन लोगों को मौत हो गई है. इससे जुड़े सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं. हादसा वायनाड टनल प्रोजेक्ट इलाके में हुआ है. 2 लोगों को बचाने की खबर भी है. वहीं, 7 लोग लापता बताए जा रहे हैं. लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो भी सामने आया है.

दरअसल, कल्लाडी टनल निर्माण स्थल पर खुदाई के दौरान जमा मलबा खिसकर नीचे आ गया और सड़कें बंद हो गईं. मलबे की चपेट में आने से 5 लोग घायल हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाके में पिछले 24 घंटों में 265 मिमी बारिश हुई. इसके अलावा बताया गया है कि साइट पर कल से काम बंद था. जो लोग साइट के आसपास घूम रहे थे, वे लैंडस्लाइड के चपेट में आ गए.

केंद्रीय राज्यमंत्री सुरेश गोपी ने कहा- स्थिति कंट्रोल में है
वायनाड भूस्खलन पर केंद्रीय राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने कहा है कि मुझे लगता है कि अभी स्थिति पूरी तरह से राज्य सरकार के कंट्रोल में हैं. अगर उन्हें और फोर्स या एक्सपर्ट्स की जरूरत होगी, तो वह निश्चित रूप से इसकी मांग करेंगे. यह कोई सर्विस नहीं, या मदद नहीं है. यह हमारी जिम्मेदारी है.

कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेश जारी
केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (KSDMA) की मानें तो लगता है कि और भी लोग अभी फंसे हुए हैं. एक चर्च, एक चाय की दुकान और एक बस स्टॉप कीचड़ के नीचे दब गए हैं. लैंड स्लाइड मीनाक्षी ब्रिज के पास हुआ. यहां प्रस्तावित वायनाड-मलप्पुरम टनल रोड प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य चल रहा था. फायर एंड रेस्क्यू सर्विस के कर्मचारी, पुलिस और नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF) की टीमें मौके पर पहुंचीं हैं. यहां रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here