अजय देवगन की ‘धमाल 4’ की एडवांस बुकिंग हुई शुरू

0
3

अजय देवगन की ‘धमाल 4′ की एडवांस बुकिंग हुई शुरू
बॉलीवुड से एक और पॉपुलर फ्रेंचाइजी धमाल की चौथी इंस्टॉलमेंट बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है. दरअसल हम बात कर रहे हैं अजय देवगन स्टारर ‘धमाल 4′ की जो साल की मच अवेटेड रिलीज मे से एक है. ये इस शुक्रवार को यानी 10 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

वहीं फ्रैंचाइजी की ब्रांड वैल्यू को देखते हुए ‘धमाल 4’ को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट पीक पर है. फिलहाल नई रिलीज ‘अल्फा’ बॉक्स ऑफिस पर ठंडा परफॉर्म कर रही है ऐसे में ‘धमाल 4′ से काफी उम्मीदे हैं. इससे पहले चलिए यहां इसकी एडवांस बुकिंग की रिपोर्ट जान लेते हैं.

‘धमाल 4’ की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट
अजय देवगन की मल्टी स्टारर फिल्म ‘धमाल 4’ की हाल ही में लिमिटेड शो के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हुई है. हालांकि शो की कुल संख्या का अभी पता नहीं चला है. लेकिन कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक इसके लगभग 3 हजार 900 शो लिस्ट किए गए हैं. उम्मीद की जा रही है कि फिल्म को पूरे भारत में 9 हजार से ज्यादा शो मिलेंगे.

इसी के साथ बता दे कि 8 जुलाई को दोपहर 2 बजे तक ‘धमाल 4’ के पहले दिन के लिए सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 17 हजार 843 टिकटों की प्री सेल हो चुकी है
जिससे फिल्म ने 45.47 लाख रुपये कमा लिए हैं.
वहीं ब्लॉक सीटों के साथ एडवांस बुकिंग का कलेक्शन 1.89 करोड़ रुपये हुआ है

फिलहाल इसे अच्छी रफ़्तार माना जा रहा है. हालांकि गौर करने वाली बात ये है कि फिल्म की रिलीज में अब सिर्फ दो दिन बचे हैं ऐसे में इसे जबरदस्त बढ़त दिखानी होगी और प्री-सेल्स में 3-4 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने की कोशिश करनी होगी.

कितने करोड़ से ओपनिंग कर सकती है ‘धमाल 4’?
‘धमाल 4’ पॉपुलर फ्रेंचाइजी ‘धमाल’ की इंस्टॉलमेंट है ऐसे में इसे अच्छी शुरुआत के लिए प्री-सेल्स में पहले दिन 3-4 करोड़ (ग्रॉस) का कलेक्शन करना होगा. अगर ये इतनी एडवांस बुकिंग कर लेती है तो भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर इसकी 12 से 13 करोड़ (नेट) से ज्यादा की ओपनिंग तय मानी जाएगी. हालांकि असली आंकड़े तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेंगे.

‘धमाल 4’ के बारे में
‘धमाल 4’ को इंद्र कुमार ने निर्देशित किया है और इसे अजय देवगन, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अशोक ठकेरिया, इंद्र कुमार, आनंद पंडित और कुमार मंगत पाठक ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, जावेद जाफरी और रितेश देशमुख के अलावा रवि किशन, संजय मिश्रा, उपेंद्र लिमये, संजीदा शेख, ईशा गुप्ता, अंजलि आनंद और विजय पाटकर भी नजर आएंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here