भारत और नेपाल के बीच खेली जाएगी T20 सीरीज
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नेपाल (CAN) के बीच हुई सहमति के बाद इंडिया ए टीम के नेपाल दौरे की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। दरअसल दिसंबर 2026 में होने वाली इस टी20 सीरीज में कुल तीन मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं सभी मैच काठमांडू के कीर्तिपुर स्थित त्रिभुवन यूनिवर्सिटी इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित होंगे। सीरीज की शुरुआत 9 दिसंबर से होगी, जबकि अंतिम मुकाबला 13 दिसंबर को खेला जाएगा।
दरअसल इस सीरीज को लेकर दोनों देशों के क्रिकेट फैंस में उत्साह है। इंडिया ए टीम में आमतौर पर ऐसे खिलाड़ी शामिल होते हैं जो भारतीय सीनियर टीम के शामिल होने वाले होते हैं या आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर चुके होते हैं। ऐसे में नेपाल की टीम को मजबूत भारतीय खिलाड़ियों के खिलाफ खेलने का मौका मिलेगा।




