Arjuna Award 2023: मप्र के निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह को अर्जुन पुरस्कार, सीएम मोहन यादव ने दी बधाई

0
52
Arjuna Award to MP

 

Arjuna Award 2023: भोपाल। मध्यप्रदेश के निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर को ‘अर्जुन पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है। राजधानी दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने निशानेबाज ऐश्वर्य को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया। मप्र के निशानेबाज को पुरस्कार मिलने पर सीएम मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट कर बधाई दी है।

सीएम ने बधाई देते हुए पोस्ट कर लिखा पूरे मध्‍यप्रदेश को आप पर गर्व है बेटे ऐश्वर्य… आपने अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन एवं असाधारण प्रतिभा से मध्‍यप्रदेश का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है। आपके स्वर्णिम भविष्य के लिए समस्‍त प्रदेशवासियों की ओर से शुभकामनाएं।

पूरे मध्‍यप्रदेश को आप पर गर्व है बेटे ऐश्वर्य…

महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी के कर कमलों से मध्‍यप्रदेश के उत्कृष्ट निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर जी को ‘अर्जुन पुरस्कार’ से सम्मानित होने पर बहुत-बहुत बधाई।

मप्र के निशानेबाज ऐश्वर्य के अलावा मध्यप्रदेश महिला हॉकी अकादमी की खिलाड़ी पुखरामबम सुशीला चानू को उनके अद्वितीय प्रदर्शन के लिए ‘अर्जुन पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है। सीएम यादव ने हॉकी खिलाड़ी सुशीला चानू को भी बधाई दी है।

सीएम ने लिखा कि, आपने उत्कृष्ट खेल प्रतिभा के माध्यम से सम्पूर्ण विश्व में प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाया है, आपके उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत शुभकामनाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here