कैलाश की भुट्टा पार्टी में मोहन की मौजूदगी

0
1

कैलाश की भुट्टा पार्टी में मोहन की मौजूदगी
राजनीति में आजकल विपरीत ध्रुव माने जा रहे दो भाजपाई दिग्गज अरसे बाद साथ नजर आए और सबसे बड़ी बात सहज’नजर आए। मौका था, कैलाश विजयवर्गीय द्वारा दी गई भुट्टा पार्टी का और खास बात थी मुख्यमंत्री डा मोहन यादव की काफी समय मौजूदगी। बीती रात विधानसभा परिसर में इस पार्टी में भाजपा के तमाम विधायक,मंत्री और पदाधिकारी बडी संख्या में मौजूद थे तो अखबारनवीस भी बडी तादाद में थे। लेकिन पार्टी में मुख्यमंत्री डा मोहन यादव की बाडी लैंग्वेज को सभी ने गौर किया। दोनों ने बगल में बैठकर बातें भी की,मुस्कुराये भी और भुट्टे के व्यंजनों का आदान-प्रदान भी किया। मोहन यादव इसलिये भी खुश ज्यादा थे,क्योंकि कुछ देर पहले ही विधानसभा में उनकी ड्रीम मिशन कामयाब हुआ था, यानी समान नागरिक संहिता विधेयक पारित हुआ था। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर भी हल्के-फुल्के मूड में थे, क्योंकि विधेयक पर चर्चा के दौरान कांग्रेस के जोरदार विरोध,आपत्तियों व नारेबाजी से बनी काफी तनावपूर्ण परिस्थितियों को उन्होंने हेंडल किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here