सीहोर के बलराम कृषि महोत्सव में किसानों से जुड़े मुख्यमंत्री डॉ. यादव, किया संवाद

0
3

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीहोर में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली जुड़कर किसानों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से खेती-किसानी से जुड़ी समस्याओं, कृषि क्षेत्र में हो रहे बदलावों और सरकार की योजनाओं को लेकर चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार किसानों के हित और कृषि क्षेत्र के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। किसानों की आय बढ़ाने, आधुनिक कृषि तकनीकों को प्रोत्साहित करने और उन्हें योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने पर सरकार का विशेष जोर है।

बलराम कृषि महोत्सव के माध्यम से किसानों को उन्नत कृषि तकनीक, आधुनिक खेती के तौर-तरीकों और कृषि से जुड़ी नवीन जानकारी उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने किसानों से आधुनिक तकनीक अपनाने के साथ-साथ कृषि में नवाचार और फसल विविधीकरण पर भी ध्यान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान किसानों ने मुख्यमंत्री से संवाद कर अपनी बात रखी और कृषि क्षेत्र से जुड़े अनुभव एवं सुझाव साझा किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं के समाधान और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here