सचिन पायलट को मिली पंजाब की कमान, कांग्रेस ने भूपेश बघेल को हटाकर सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

0
1

कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए वरिष्ठ नेता सचिन पायलट को पंजाब कांग्रेस का नया प्रभारी नियुक्त किया है। पायलट को यह जिम्मेदारी ऐसे समय मिली है, जब पंजाब कांग्रेस के भीतर गुटबाजी और नेतृत्व को लेकर खींचतान की खबरें सामने आती रही हैं।

पार्टी ने इससे पहले पंजाब के प्रभारी रहे भूपेश बघेल को हटाकर असम की जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस हाईकमान के इस फैसले को आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

सचिन पायलट के सामने पंजाब में सबसे बड़ी चुनौती पार्टी के अलग-अलग गुटों को एकजुट करने और संगठन को मजबूत करने की होगी। कांग्रेस नेतृत्व को उम्मीद है कि पायलट अपने राजनीतिक अनुभव का इस्तेमाल कर प्रदेश संगठन में बेहतर तालमेल स्थापित कर पाएंगे।

पंजाब में चुनावी तैयारियों के बीच पायलट की नियुक्ति को कांग्रेस की रणनीतिक कवायद माना जा रहा है। अब उनकी भूमिका प्रदेश में संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति को धार देने में अहम होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here