Chhindwara News: छिंदवाड़ा में दीपक सक्सेना के घर पहुंच विजयवर्गीय ने लगाया गले, CM मोहन ने बंद कमरे में की गुफ्तगू

0
226
Deepak Saxena's house

Deepak Saxena:छिंदवाड़ा। लोकसभा चुनाव में पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना का गृह ग्राम रौहना राजनीति का केंद्र बन चुका है। बुधवार को भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू की नामांकन रैली के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव नगरी प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मंत्री प्रहलाद पटेल और अन्य नेता मौजूद रहे। पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना ने काफी देर तक मुख्यमंत्री मोहन यादव से चर्चा की। बीते दिनों पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ भी रोहना गए थे और काफी देर तक चर्चा की थी। दीपक सक्सेना ने हाल ही में कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दिया था। जिसके बाद से ही उनकी स्थिति स्पष्ट नहीं है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here