Mukhtar Ansari Death: मुख्तार अंसारी का शव बांदा से गाजीपुर रवाना, मुहम्मदाबाद में ‘फाटक’ के बाहर बढ़ाई सुरक्षा

0
150
Mukhtar Ansari's body

मुख्तार अंसारी के घर के आगे हुई बैरिकेटिंग

गाजीपुर में मुहम्मदाबाद में मुख्तार अंसारी के घर के आगे बैरिकेटिंग कर दी गई है और सुरक्षा बढ़ा दी गई है. वहीं मीडिया कर्मियों को अब अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है. बांदा से शव यहां लाया जा रहा है लेकिन 8-9 घंटे लगेंगे. 400 किलोमीटर की दूरी है. भारी संख्या में मुख्तार के समर्थक यहां खड़े हैं. मुख्तार को गरीबों का मसीहा बता रहे हैं. उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं यह कहते हुए की उनको जहर देकर मारा गया. शव पहुंचने पर पास के काली बाग कब्रिस्तान में मुख्तार को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा.

कड़ी सुरक्षा के बीच मुख्तार अंसारी का शव गाजीपुर के लिए रवाना

मुख्तार अंसारी का शव बांदा से गाजीपुर के लिए रवाना हो गया है. मुख्तार के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद उसके शव को लेकर पुलिस गाजीपुर के लिए रवाना हो गई है. कड़ी सुरक्षा के बीच मुख्तार का शव रवाना हुआ है. मुख्तार के शव के साथ काफिले में करीब एक दर्जन वाहन शामिल हैं, शव के साथ मुख्तार का बेटा उमर अंसारी भी मौजूद है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here