अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में दिखी ऐतिहासिक विरासत, दुर्लभ पांडुलिपियां और ताम्रपत्र बने आकर्षण

0
12

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पवेलियन प्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक विरासत को प्रदर्शित करने का प्रमुख केंद्र बन गया है। यहां प्रदर्शित दुर्लभ पांडुलिपियों और प्राचीन ताम्रपत्रों ने देश-विदेश से आने वाले दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है।

पवेलियन में रखी गई ऐतिहासिक पांडुलिपियां और ताम्रपत्र छत्तीसगढ़ के गौरवशाली अतीत, प्राचीन ज्ञान परंपरा और ऐतिहासिक दस्तावेजों की महत्वपूर्ण झलक प्रस्तुत कर रहे हैं। इनके माध्यम से प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, तत्कालीन सामाजिक व्यवस्था और ऐतिहासिक परंपराओं को करीब से जानने का अवसर मिल रहा है।

इस प्रदर्शनी का उद्देश्य छत्तीसगढ़ की समृद्ध विरासत को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाना तथा नई पीढ़ी को अपने इतिहास और सांस्कृतिक धरोहर से परिचित कराना है।

छत्तीसगढ़ पवेलियन में प्रस्तुत यह अनूठा संग्रह प्रदेश की ऐतिहासिक पहचान को मजबूती देने के साथ ही आगंतुकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here