Bhopal News: शाहपुरा की होटल में युवती की हत्या, निर्वस्त्र अवस्था में मिला शव

0
51
Girl murdered in Shahpura

Bhopal Crime News: शाहपुरा थाना इलाके के पाश इलाके में स्थित के-स्क्वायर नामक होटल के कमरे में एक युवती की हत्या कर दी गई। पुलिस ने निर्वस्त्र अवस्था में उसका शव बरामद किया। बताया जाता है कि वह दोपहर के समय एक युवक के साथ होटल पहुंची थी। उसके बाद युवक चला गया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर छानबीन शुरू कर दी है। पंचनामा तैयार करने के बाद युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भिजवाया गया है। होटल के कमरे को पुलिस ने फिलहाल सील कर दिया।

संदिग्ध युवक हिरासत में

शाहपुरा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतका की उम्र 26-27 साल रही होगी। उसके शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं, जिससे लगता है कि उसके साथ मारपीट की गई थी। युवती के नाम की पहचान हो गई है। उसके घर का पता तलाश किया जा रहा है। इधर, पुलिस ने उस संदेही युवक को हिरासत में ले लिया है, जो युवती को साथ लेकर आया था, आरोपित का नाम पीके पांडे बताया जा रहा है, जो कोलार थाना क्षेत्र का शातिर बदमाश है। उस पर छेड़खानी, दुष्कर्म समेत एक दर्जन से ज्यादा महिला अपराध दर्ज हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

अवैध गतिविधियों का शक

जिस होटल में युवती की लाश बरामद हुई है, पुलिस जांच में उसमें अवैध गतिविधियां संचालित होने की बात सामने आ रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह होटल कांग्रेस के पूर्व मंत्री के घर के पास है। आरोपित युवक के अक्सर इस होटल में अलग-अलग लड़कियों के साथ आने की जानकारी मिली है। पुलिस सभी बिंदुओं की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here