कोस्टगार्ड का गुजरात के समंदर पर बड़ा ऑपरेशन

0
102

कोस्टगार्ड का गुजरात के समंदर पर बड़ा ऑपरेश

भारतीय कोस्ट गार्ड ने खुफिया जानकारी के आधार पर समुद्र में एक पाकिस्तानी नाव से 14 चालक दल के लोगों को हिरासत में लिया है। बोट की तलाशी के दौरान 600 करोड़ रुपए का लगभग 86 किलोग्राम ड्रग्स बरामद किया गया है।

 

यह ऑपरेशन अंतर-एजेंसी समन्वय के जरिए हुआ है, जिसमें भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी), आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने एक-दूसरे का सहयोग किया है। ऑपरेशन को प्रभावित करने के लिए भारतीय तटरक्षक बल के जहाजों और विमानों को मिशन पर तैनात किया गया था।

तीन सालों में 11 ऐसे सफल ऑपरेशन

आईसीजी जहाज राजरतन, जिस पर एनसीबी और एटीएस अधिकारी सवार थे, उन्होंने संदिग्ध नाव की पहचान होते ही कोस्ट गार्ड को अलर्ट किया। जिसके बाद नशीली ड्रग्स से लदी बोट को कोस्ट गार्ड ने अपनी गिरफ्त में ले लिया। पाक नाव को उसके चालक दल सहित पकड़ लिया गया है और आगे की जांच के लिए पोरबंदर लाया जा रहा है। आईसीजी और एटीएस ने संयुक्त प्रयास से पिछले तीन सालों में 11 ऐसे सफल ऑपरेशन को अंजाम दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here