श्योपुर का नाम बदल कर रखेंगे शिवपुर-सीएम मोहन याद
मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने श्योपुर व विजायपुर में आयोजित चुनावी सभाओं को संबोंधित करते हुए श्योपुर जिले का नाम बदलने की बात कह डाली। पहले श्योपुर का नाम भगवान शिव के नाम पर था लेकिन साधारण बोलचाल की भाषा में धीरे-धीरे शिवपुर से श्योपुर हो गया। आप चाहेंगे तो श्योपुर का नाम बदलकर शिवपुर कर देंगे। उज्जैन महाकाल की नगरी है इसी तरह श्योपुर भी शिव की नगरी होनी चाहिए। यह बात हुए कही।
इस दौरान मंच पर कांग्रेस के रामनिवास रावत, कांग्रेस की मुरैना महापौर शारदा सोलंकी के अलावा कांग्रेस और आम आदमी के पार्षदों भाजपा में शामिल हुए। मंच पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा मंच पर उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा कि मोदी जी जो वचन देते हैं उसे पूरा करते हैं। कोविड के समय जब भाई भाई का नहीं था। अंतिम संस्कार करने के लिए जगह नहीं थी, तब नरेन्द्र मोदी ने क्या हिंदू और क्या मुस्लमान सभी वर्गों की जान बचाई है। कांग्रेस कहती कुछ और है करती कुछ ओर है।




