कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की मौत

0
70

कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की मौ

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) की हत्या का मुख्य आरोपी गोल्डी बराड़ भी मारा गया। अमेरिका में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है। एक अमेरिकी न्यूज चैनल ने ये दावा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक ये घटना बीती मंगलवार को शाम 5.25 बजे अमेरिका के फेयरमोंट, होल्ट एवेन्यू में हुई। रिपोर्ट में बताया गया है कि गोल्डी बराड़ एक साथी के साथ गली में अपने घर के बाहर खड़ा था। तभी अज्ञात हमलावर आए और उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं औऱ वहां से फरार हो गए। जिसके बाद बराड़ और उसके साथी को अस्पताल ले जाया गया जिसमें से एक की मौत हो गई है। हालांकि अभी ये पुख्ता नहीं हुआ है कि मौत गोल्डी की हुई है या फिर उसके साथी की।

एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने भी इस खबर की पुष्टि की है कि दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिनमें से एक की मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here