राहुल गांधी मिलेंगे दुष्कर्म पीड़ित परिवार से

0
84

राहुल गांधी मिलेंगे दुष्कर्म पीड़ित परिवार स

एमपी में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और विधायक विक्रांत भूरिया पर जिस दुष्कर्म केस में एफआईआर दर्ज हुई है, उसी दुष्कर्म पीड़ित परिवार से अब पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मिलने जाएंगे। इसके लिए उनका जोबट का दौरा तय किया जा रहा है। यहां राहुल गांधी रतलाम झाबुआ सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।

राहुल गांधी का छह मई को जोबट में जनसभा का कार्यक्रम बनाया गया है। यहां कांतिलाल भूरिया के लिए जनसभा के साथ राहुल गांधी 12 वर्षीय सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिलने भी जाएंगे। जोबट में सभा के साथ राहुल गांधी Rahul Gandhi Jobat Visit मालवांचल में आदिवासियों को साधेंगे। उनके दौरे को लेकर कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here