एस्ट्राजेनेका ने वापस मंगाई कोविड वैक्सीन

0
95

एस्ट्राजेनेका ने वापस मंगाई कोविड वैक्सीन

कोरोना महामारी के खिलाफ वैक्सीन बनाने वाली कंपनी एस्ट्राजेनेका ने विवाद के बीच दुनियाभर से अपनी वैक्सीन को वापस लेने की पहल की है।

एस्ट्राजेनेका ने कहा कि उसने महामारी के बाद से ‘उपलब्ध अद्यतन टीकों की अधिकता’ के कारण दुनियाभर में अपनी कोविड-19 वैक्सीन को वापस लेने की पहल की है। वैक्सीन वापस लेने का आवेदन इस साल 5 मार्च को किया गया था और यह मंगलवार को लागू हुआ है।

यूरोप में एस्ट्राजेनेका कंपनी की कोविड वैक्सीन ‘वैक्सजेवरिया’ के नाम से दी जा रही थी। वहीं भारत में एस्ट्राजेनेका की कोविड वैक्सीन ‘कोविशील्ड’ के नाम से लगाई गई थी। भारत में अधिकांश लोगों को कोविशील्ड वैक्सीन ही लगाई गई थी। एस्ट्राजेनेका कंपनी की ओर से यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब बीते दिनों ब्रिटेन की एक अदालत में कंपनी ने स्वीकार किया था कि एस्ट्राजेनेका वैक्सीन से खून में थक्का जमना की बहुत दुर्लभ आशंका हो सकती है। इस दावे के बाद कई वर्गों ने कार्रवाई करते हुए कंपनी के खिलाफ मुकदमा दायर किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here