भोजशाला की उत्तर दिशा में नई संरचना दिखी

0
83

भोजशाला की उत्तर दिशा में नई संरचना दिखी

भोजशाला में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) सर्वे के 52वें दिन रविवार को पीछे के भाग में खेत में फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और नपती का कार्य किया गया। सर्वे के दौरान भोजशाला की उत्तर दिशा में कुछ पाषाण अवशेष मिले, साथ ही एक नई संरचना भी दिखने लगी है।

 

हालांकि, पाषाण अवशेष और नई संरचना के बारे में अभी बहुत कुछ स्पष्ट नहीं है। उधर, रविवार को भोजशाला के पीछे की ओर भी मिट्टी हटाई गई है, वहां पर जल जमाव रोकने के भी इंतजाम किए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here