हरदा में मनमानी फीस बढ़ाने पर चार निजी स्कूलों पर दो-दो लाख रुपये का जुर्माना

0
53

हरदा में मनमानी फीस बढ़ाने पर चार निजी स्कूलों पर दो-दो लाख रुपये का जुर्माना

मनमाने तरीके से फीस बढ़ाने वाले शहर के विभिन्न चार निजी स्कूलों पर 2-2 लाख रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। संबंधित स्कूल संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि 15 दिन में बढ़ी हुई फीस अभिभावकों को लौटानी होगी। इन चारों स्कूलों ने निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किया और मनमाने तरीके से फीस बढ़ा दी, जिससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया। इसके बाद कलेक्टर ने स्कूलों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए 2-2 लाख रुपये का अर्थ दंड लगाने के आदेश जारी किए।

 

सहायक संचालक शिक्षा बलवंत पटेल ने बताया कि जिन स्कूलों पर अर्थ दंड लगाया गया है उनमें सेंट मेरी को-एड हायर सेकंडरी स्कूल हरदा, सनरेज हायर सेकंडरी स्कूल हरदा, होलीफेथ बाल रेड क्रास हायर सेकंडरी विद्यालय हरदा तथा द फाउण्डेशन आफ एजुकेशन हायर सेकंडरी विद्यालय हरदा शामिल हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here