देश में महंगाई चरम पर है और महिलाएं परेशान -प्रियंका गांधी 

0
92

देश में महंगाई चरम पर है और महिलाएं परेशान -प्रियंका गांधी

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा इन दिनों रायबरेली में डटी हुई है। वह लगातार जनसंपर्क करके लोगों से मिल रही हैं और नुक्कड़ जनसभाएं कर रही हैं। गुरुवार को एक चुनावी जनसभा संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। प्रियंका गांधी ने कहा कि देश में महंगाई चरम पर है और महिलाएं परेशान हैं।

उन्होंने कहा, “पीएम नरेंद्र मोदी कहते हैं कि हमने 10 साल में जो किया, वो काम कांग्रेस 70 साल में नहीं कर पाई। जबकि, सच्चाई यह है कि देश में महंगाई चरम पर है, महिलाएं परेशान हैं। खेती महंगी हो गई, किसान आवारा पशु से परेशान है। देश में 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है, युवा परेशान हैं। पुरानी पेंशन नहीं मिलने से सरकारी कर्मचारी भी परेशान हैं। जीवन में तरक्की नहीं हुई, सिर्फ लोगों की मुश्किलें बढ़ी हैं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here