Elon Musk ने बदला Twitter का डोमेन, अब X.com का होगा इस्तेमाल

0
229

Elon Musk ने बदला Twitter का डोमेन, अब X.com का होगा इस्तेमाल

ट्विटर (Twitter) दुनियाभर में ही सबसे प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में से एक है। 27 अक्टूबर 2022 को एलन मस्क (Elon Musk) ने इसे 44 बिलियन डॉलर्स में खरीद लिया था। ट्विटर के टेकओवर के बाद से ही एलन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से लेकर कंपनी तक में कई बड़े बदलाव किए। इस दौरान कंपनी की वैल्यू भी काफी गिर गई, पर एलन ने अपनी मर्ज़ी से इसे चलाया। एलन ने तो इसका नाम तक बदल दिया। ट्विटर को अब एक्स (X) के नाम से जाना जाता है। हालांकि अभी भी ज़्यादातर लोग इसे ट्विटर ही कहते हैं। पर आज एलन ने इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में एक बेहद ही बड़ा बदलाव कर दिया है।

ट्विटर का नाम तो पहले ही बदल दिया गया था, पर इसके डोमेन में बदलाव नहीं किया गया था। ऐसे में इसे ब्राउज़र में चलाने पर Twitter.com यूआरएल ही खुलता था। पर अब इसे बदल दिया गया है और अब डोमेन बदलने के बाद X.com का ही इस्तेमाल होगा है। अब Twitter.com नहीं चलेगा। एलन ने अपने अकाउंट पर भी इस बात की जानकारी दी कि अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के सभी कोर सिस्टम्स X.com पर ही हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here