नदी से निकली प्राचीन जैन प्रतिमा

0
112

नदी से निकली प्राचीन जैन प्रतिमा

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के अंतर्गत आने वाले नरवर इलाके के ग्राम सावोली की नदी में शनिवार को अवैध खनन ( Illigal Sand Mining ) के दौरान एक हजार साल पुरानी जैन प्रतिमा ( Ancient Jain idol ) निकल आई। जैन प्रतिमा निकलने के बाद इसे समाज जन ( Jain Community ) के सुपुर्द किया गया है। प्रतिमा निकलने के बाद समाज के पदाधिकारी महेंद्र जैन भय्यैन ने कहा कि नरवर से 6 कि.मी दूर ग्राम सावोली में सिंध नदी ( sindh river ) में शनिवार को जेसीबी से खुदाई की जा रही थी। इसी खुदाई के दौरान एक जैन प्रतिमा रेत के अंदर से निकली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतिमा 1 हजार साल पुरानी है।

मुगलों के दौर में इस प्रतिमा तो नदी में फैंका गया होगा। इधर, जैसे ही नदी से जैन भगवान की प्रतिमा निकलने की खबर इलाके में फैली तो गांव में जैन समाज के लोगों का जमावड़ा लग गया। प्रतिमा पूरी तरह से सही है, उसका बायां हाथ खंडित बताया जा रहा है। फिलहाल प्रितिमा निकलने की सूचना लगते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और प्रतिमा को जैन समाज के सुपुर्द कर दिया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here