BJP के प्रदर्शन पर टिका ‘इंडिया’ का भविष्य

0
94

BJP के प्रदर्शन पर टिका ‘इंडिया’ का भविष्य

सात चरण में हो रहे लोकसभा चुनाव का आधा पड़ाव पार हो चुका है। अब अंतिम तीन चरण की 164 सीटों पर होने वाले चुनाव से ही इंडिया ब्लॉक का भविष्य भी तय होना है और एनडीए के 400 पार नारे का भी। पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए भाजपा को इन सीटों पर 2019 का अपना प्रदर्शन दोहराना होगा। क्योंकि, इन सीटों पर भाजपा की जीत का स्ट्राइक रेट करीब 58 फीसदी का है।

इंडिया ब्लॉक के नजरिये से देखें तो गठबंधन के अच्छे भविष्य के लिए भाजपा की सीटों पर सेंधमारी करना जरूरी होगा। यही वजह है कि इन तीन चरणों की अधिकांश सीटों को कांग्रेस ने अपने सहयोगी दलों के लिए छोड़ा है। कांग्रेस उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और जम्मू कश्मीर में सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारे के साथ चुनाव मैदान में है।

आखिरी तीन चरण में सबसे अधिक सीटों वाले उत्तर प्रदेश की 41 सीटों पर मतदान होना है। पश्चिम बंगाल की 24, बिहार की 21, ओडिशा की 17, महाराष्ट्र की 13, पंजाब की 13, हरियाणा की 10, झारखंड की 10, दिल्ली की सात, हिमाचल प्रदेश की चार के अलावा जम्मू कश्मीर की दो और लद्दाख व चंढ़ीगढ़ की एक सीट शामिल है। सोमवार (20 मई) को 49 सीटों पर होने वाले पांचवें चरण मतदान के लिए शनिवार को शाम पांच बजे प्रचार समाप्त हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here