अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम को सता रहा अपनी हत्या का डर

0
99

अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम को सता रहा अपनी हत्या का डर

1993 मुंबई ब्लास्ट मामले के दोषी अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम को अपनी हत्या का डर सता रहा है। इसलिए कुख्यात गैंगस्टर ने अदालत का दरवाया खटखटाया है। सलेम ने आशंका जताई है कि मुंबई के तलोजा जेल से उसे दूसरी जेल में शिफ्ट करने के बहाने उसका खात्मा किया जाएगा।

अबू सलेम की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि तलोजा जेल के अधिकारी सुरक्षा कारणों से अंडा सेल को तोड़ने या मरम्मत करने के बहाने उसे दूसरी जेल में शिफ्ट करने की योजना बना रहे हैं। उसने अपनी याचिका में दावा किया की वह इस डर की वजह से डिप्रेशन का शिकार हो गया है।

दूसरी जेल में मारने की योजना- सलेम

एक विशेष अदालत ने तलोजा जेल के अधिकारियों को 1993 के मुंबई सीरियल बम ब्लास्ट के दोषी अबू सलेम को अगले आदेश तक दूसरी जेल में शिफ्ट नहीं करने का निर्देश दिया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here