क्रिकेटर शिखर धवन के ‘टॉक शो’ में अक्षय कुमार ने पिता को लेकर किया खुलासा

0
49

क्रिकेटर शिखर धवन के ‘टॉक शो’ में अक्षय कुमार ने पिता को लेकर किया खुलास
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने पिता को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने अपने पिता से जुड़ा एक किस्सा याद करते हुए बताया कि किस तरह उनके पिता ने पड़ोस के तंदुरुस्त और बड़े लड़कों के साथ उनकी कुश्ती की प्रैक्टिस करवायी थी।

अक्षय क्रिकेटर शिखर धवन के टॉक शो ‘धवन करेंगे’ में गेस्ट के तौर पर शामिल हुए और अपनी हेल्दी लाइफस्टाइल बनाए रखने के बारे में बात की। साथ ही खुलासा किया कि उन्हें प्रेरणा कहां से मिलती है।
अभिनेता ने अपने पिता का एक किस्सा शेयर किया, “मैं हमेशा से स्पोर्ट्स में एक्टिव रहा हूं और हर किसी को सुझाव देता हूं कि अपने जीवन में कम से कम एक स्पोर्ट जरूर शामिल करें। मेरे पिता, जो पंजाब के पहलवान और सेना में थे, पड़ोस के उन लड़कों को बुलाते थे, जो मुझसे उम्र में बड़े और तंदुरुस्त थे, और उनके साथ कुश्ती का अभ्यास कराते थे।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here