Gold-Silver Price: सोने के दाम में तेजी, चांदी की कीमत में गिरावट, पढ़ें आज क्या है गोल्ड-सिल्वर के भाव

0
79
Rise in the price of

 

Gold-Silver Price: बिजनेस भारतीय सर्राफा बाजार में 12 जनवरी 2024 को सोने के भाव में मामुली तेजी देखने को मिली है। सोने का भाव 62333 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 11 जनवरी 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 71 रुपये की तेजी देखने को मिली है। चांदी के भाव में कमी देखने को मिली है। चांदी का भाव 71238 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 10 जनवरी से 294 रुपये की मामुली कमी देखने को मिली है।

 

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 11 जनवरी की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 62262 रुपये थी। 12 जनवरी की सुबह को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 62333 रुपये हो गई है। इसी तरह 11 जनवरी की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 71532 रुपये थी। 12 जनवरी की सुबह को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 71238 रुपये हो गई।

जानिए क्या हैं भाव

12 जनवरी को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 62083 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 57097 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 46750 रुपये हो गई है। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 36465 रुपये हो गई है।

कैरेट के अनुसार सोना

24 कैरेट सोना= 100% शुद्ध सोना

22 कैरेट सोना= 91.7% सोना

18 कैरेट सोना= 75.0% सोना

14 कैरेट सोना= 58.3% सोना

12 कैरेट सोना= 50.0% सोना

10 कैरेट सोना= 41.7% सोना

मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव

ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here