जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी मुफ्ती फैयाज़ हुआ पाकिस्तान में ढेर

0
36

जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी मुफ्ती फैयाज़ हुआ पाकिस्तान में ढेर

पिछले 2 साल में पाकिस्तान (Pakistan) में रह रहे आतंकियों में डर का माहौल है। पाकिस्तान में कई आतंकी, जो भारत (India) के दुश्मन भी हैं, अज्ञात हमलावरों का शिकार बन रहे हैं। समय-समय पर इस तरह के मामले सामने आते रहते हैं जब पाकिस्तान में आतंकियों को अज्ञात हमलावर ढेर कर रहे हैं। पाकिस्तान में इस तरह के चल रहे ट्रेंड से हड़कंप मचा हुआ है। जो आतंकी पहले खुले में भारत को धमकियाँ देते थे, यहाँ तक की रैलियाँ करने से भी नहीं डरते थे, वो अब अपने घरों से बाहर निकलने से भी डरते हैं। आए दिन ही पाकिस्तान में अज्ञात हमलावर इन आतंकियों को मार गिरा रहे हैं। हाल ही में भारत के एक और दुश्मन और जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-E-Mohammad) के आतंकी को पाकिस्तान में मार गिराया है।

हाल ही में पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी मुफ्ती फैयाज़ (Mufti Fayyaz) को पाकिस्तान में मार गिराया गया है। फैयाज़ जैश-ए-मोहम्मद का खास आतंकी था और उसे अज्ञात हमलावरों ने पाकिस्तान में मौत के घाट उतार दिया।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here