T20 World Cup 2024 के आगाज से पहले ISIS ने दी धमकी

0
70

T20 World Cup 2024 के आगाज से पहले ISIS ने दी धमकी

T20 World Cup 2024 के तहत 9 जून को अमेरिका के न्‍यूयॉर्क में खेले जाने वाले भारत बनाम पाकिस्‍तान मैच पर आतंकी साया मंडरा रहा है। ISIS की ओर से IND vs PAK मुकाबले के दौरान आतंकी हमले की धमकी दी है। आईएसआईएस ने एक पोस्‍टर जारी करते हुए बेहद डराने वाला संदेश भेजा है। इस धमकी के बाद खुफिया विभाग अलर्ट मोड पर आ गए हैं और अभी से न्‍यूयॉर्क में सुरक्षा व्‍यवस्‍था काफी बढ़ा दी है। बता दें कि चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्‍तान के बीच ये महामुकाबला रविवार 9 जून को न्यूयॉर्क के नासाउ क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

 

भारत-पाक मैच का दुनियाभर के क्रिकेट फैंस को इंतजार

T20 World Cup 2024 का आगाज 2 जून से अमेरिका और वेस्‍टइंडीज की संयुक्‍त मेजबानी में होगा। भारत अपने विश्‍व कप अभियान की शुरुआत 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ करेगा। इसके बाद 9 जून को पाकिस्‍तान से महामुकाबला होगा। इस मैच का भारत और पाकिस्‍तान समेत दुनियाभर के क्रिकेट फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच आतंकी हमले की धमकी ने सभी को हिला दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here