जम्मू में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी

0
110

जम्मू में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में शिव खोरी दर्शन के लिए तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही एक बस गुरुवार को शहर के बाहरी इलाके अखनूर में कालीधार के पास गहरी खाई में गिर गयी, जिससे 21 लोगों की मौत हो गयी और 40 अन्य घायल हो गये। पुलिस के मुताबिक उत्तर प्रदेश पंजीकरण संख्या वाली एक बस आज अपराह्न जम्मू से शिव खोरी तीर्थस्थल की ओर जा रही थी। यह जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चौकी चौरा-कालीधार के पास अखनूर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।

पुलिस ने बताया कि चालक मोड़ पर वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस खाई में लुढ़क गयी। सूचना मिलते ही पुलिस, स्थानीय लोग और स्वास्थ्य विभाग की टीम तुरंत हरकत में आयी और मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू कर दिया। सूत्रों ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, 21 लोगों की मौत हो गयी है और 40 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि अंतिम समाचार मिलने तक बचाव अभियान जारी था। घायलों को अखनूर, चौकी चौरा और जम्मू जीएमसी अस्पतालों में भेजा जा गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here