चुनाव आयोग की रैंकिंग में राजस्थान देश में फर्स्ट

0
92

चुनाव आयोग की रैंकिंग में राजस्थान देश में फर्स्ट

भारत निर्वाचन आयोग ने जारी सोशल मीडिया रैंकिंग में राजस्थान ने देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। आयोग ने देशभर में सोशल मीडिया (एक्स, इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब) पर मतदाता जागरूकता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर यह रैंकिंग जारी गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने इस उपलब्धि पर सभी को बधाई दी है। गुप्ता ने बताया कि आयोग ने अप्रैल माह में सोशल मीडिया के प्रदर्शन के आधार पर जारी रैंकिंग में राजस्थान और झारखंड ने संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया है। सीईओ राजस्थान के एक्स, इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब अकाउंट्स पर अप्रैल में माह में करीब 11 लाख इम्प्रेशन मिले हैं। सबसे अधिक 6.83 लाख इम्प्रेशन एक्स पर मिले हैं। इस दौरान एक्स पर पोस्टिंग 240 फीसदी तक बढ़ाई गई। इम्प्रेशन भी 188 फीसदी बढ़ गए|

लोकसभा आम चुनाव के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विशेष कार्ययोजना बनाई गई। सीईओ राजस्थान के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर रीजनल कंटेंट को मोटिवेशनल स्लोग्नस के साथ पोस्ट किया गया। मतदान प्रक्रिया सहित सभी अन्य आवश्यक जानकारी को मतदाताओं तक पहुंचाया गया। राज्य में मतदाताओं को मतदान के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए विशेष ‘मीम’ सीरीज भी चलाई गई। सोशल मीडिया पर पोस्ट के लिए विशेष एसओपी बनाकर जिला स्तर तक भेजी गई। साथ ही, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए हैशटैग के साथ पोस्ट किए गए। इसमें सी-विजिल, वीएचए, केवाईसी, सक्षम, सुविधा एप और मतदान के लिए निर्धारित वैकल्पिक दस्तावेज, मतदान दिवस एवं समय सहित अन्य जागरुकता गतिविधियों से जुड़ी पोस्ट्स की गई।|

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here